1- दो चाबियां
कार, बाइक, स्कूटर कोई भी वाहन खरीदे पर कंपनी की ओर से हमें दो चाबियां दी जाती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनियों की ओर से ऐसा क्यों किया जाता है।
कार, बाइक, स्कूटर कोई भी वाहन खरीदे पर कंपनी की ओर से हमें दो चाबियां दी जाती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनियों की ओर से ऐसा क्यों किया जाता है।
कोई नया वाहन खरीदने पर कंपनी की ओर से दो चाबियां इसलिए दी जाती है क्योंकि एक चाबी से आप वाहन को चला सकते हैं और दूसरे सेट को चाबी खो जाने या खराब हो जाने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
जब दोनों ही चाबी का सेट खो जाता है या फिर खराब हो जाता है। उस समय ग्राहक को नई चाबी बनवानी पड़ती है और ऐसे में अलग से खर्चा होता है। वहीं चाबियों के दो सेट होने से खर्चा बच जाता है।
यदि आप के पास वाहन की एक ही चाबी है और वो गुम हो जाती है तो ऐसे में इंश्योरेंस कंपनी की ओर से आपको क्लेम की राशि देने से मना भी किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नए वाहन के साथ कंपनी की ओर से दो चाबी का सेट दिया जाता है।