1- गोदावरी इलेक्ट्रिक
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने आज अपना ई-स्कूटर इबलू फियो के लॉन्च की घोषणा की जिसकी कीमत 99999 रुपये है।
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने आज अपना ई-स्कूटर इबलू फियो के लॉन्च की घोषणा की जिसकी कीमत 99999 रुपये है।
ये सदाबहार डिजाइन का स्कूटर है और उपभोक्ताओं को आराम की बेहतरीन सवारी प्रदान करता है। इसके निर्माण के दौरान कंपनी का ध्यान पूरी तरह परिवार की जरूरतों को पूरा करने वाला स्कूटर बनाने पर रहा।
सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर तक चल सकता है। इसमें राइडर अपनी ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार इकोनॉमी, नॉर्मल और पावर के तीन ड्राइविंग मोड्स में अपना पसंदीदा मोड सेट कर सकते हैं। आरामदायक ढंग से मीलों लंबे सफर के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देता है।