1- ऑस्टियोआर्थराइटिस

ऑस्टियोआर्थराइटिस तब विकसित होता है जब उपास्थि जोड़ों में हड्डियों के सिरों को कुशन करती है और समय के साथ बिगड़ती जाती है।

2-2050 तक

दुनियाभर में 2050 तक लगभग एक अरब लोग जोड़ों को प्रभावित करने वाली समस्या ‘ऑस्टियोआर्थराइटिस’ से पीड़ित हो सकते हैं। ‘द लांसेट रियूमेटोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित नए शोध से यह जानकारी सामने आयी है।

3- शोध

शोध में कहा गया है कि 2020 में 59 करोड़ 50 लाख लोगों के ‘ऑस्टियोआर्थराइटिस’ से पीड़ित होने का पता चला, यह संख्या 1990 की तुलना में 132 प्रतिशत अधिक है।

4- इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन

‘इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के नेतृत्व में यह शोध किया गया है। शोध में ‘ऑस्टियोआर्थराइटिस’ के मामलों में तेजी से वृद्धि के लिए मुख्य रूप से उम्र बढ़ने, जनसंख्या वृद्धि और मोटापे को जिम्मेदार बताया गया है।