1- टीवीएस एक्स
टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत और विदेशों में युवा आबादी को लक्षित करते हुए अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर दोपहिया वाहन टीवीएस एक्स का अनावरण किया है।
टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत और विदेशों में युवा आबादी को लक्षित करते हुए अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर दोपहिया वाहन टीवीएस एक्स का अनावरण किया है।
कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इसे करीब 2.50 लाख रुपये की प्रारंभिक कीमत पर जारी किया गया।
टीवीएस एक्स 2,49,990 रुपये (एक्स-शोरूम बेंगलुरु) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। पोर्टेबल 950वॉट चार्जर 16,275 रुपये (जीएसटी सहित) पर और तीन किलोवॉट का एक स्मार्ट एक्स होम रैपिड चार्जर भी विकल्प के रूप में उपलब्ध है।
यह हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी तथा नवाचार का उपयोग करने की कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाता है।