1- दिल के दौरा की दवा
लोगों को पहली बार दिल का दौरा पड़ने पर आम तौर पर ‘क्लोपिडोग्रेल’ दवा दी जाती है, जो दोबारा हृदयाघात के जोखिम को कम कर देती है। एक ओर यह दवा दोबारा दिल का दौरा पड़ने को रोकने में काफी कारगर है, तो दूसरी ओर यह केवल तभी काम कर सकती है जब शरीर का सीवाईपी2सी19 एंजाइम इसे सक्रिय कर चुका हो।