1. कूर्ग

कर्नाटक में अपने आकर्षक पहाड़ों के लिए कूर्ग बेहद प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि यह पर्यटन स्थल प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है। लोकप्रिय कॉफी उत्पादक यह हिल स्टेशन न केवल अपनी खूबसूरत हरी पहाड़ियों और उसके साथ ही यहां बहने वाली नदियों के लिए भी प्रसिद्ध है।

2. गोकर्ण

गोकर्ण कर्नाटक का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो कि अपने प्राचीन समुद्र तटों और लुहावने परिदृश्यों के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि गोकर्ण कर्नाटक में एक हिंदू तीर्थ शहर है, जो समुद्र तट प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। कारवार के तट पर स्थित, गोकर्ण कर्नाटक में एक छोटा सा शहर है, जो मुख्य रूप से दो कारणों बेहद प्रसिद्ध है। पहला इसके समुद्र तट और दूसरा यहां स्थित आकर्षक मंदिर। हर साल पर्यटकों की भीड़ पवित्रता और मोक्ष की तलाश में गोकर्ण की यात्रा करती है।

3. बैंगलोर शहर

बैंगलोर एक गार्डन सिटी होने के साथ अब भारत की भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में विकसित हो गया है। बैंगलोर कर्नाटक का प्रमुख पर्यटन स्थल तो है ही लेकिन इसके साथ ही भारत में तीसरा सबसे बड़ा और सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से एक है। बैंगलोर को अपने खुशनुमा मौसम, आकर्षक पार्क और यहां स्थित खूबसूरत झीलों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप कर्नाटक राज्य में घूमने की योजना बना रहें हैं तो आपको एक बार बैंगलोर की यात्रा अवश्य करना चाहिए।

4. हम्पी

हम्पी शहर अपने खंडहरों के लिए काफी प्रसिद्ध है जिसकी वजह से इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी मिला है। आपको बता दें कि हम्पी को कर्नाटक राज्य के टॉप पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। कर्नाटक राज्य में पहाड़ियों और घाटियों की गहराई में स्थित हम्पी पर्यटकों के लिए एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में काम करता है।

5. नंदी हिल्स

नंदी हिल्स कर्नाटक का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो राज्य की राजधानी बैंगलोर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नंदी हिल्स एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां की यात्रा करना पर्यटक बेहद पसंद करते हैं। समुद्र तल से 4851 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह से सूर्योदय के आकर्षक दृश्य को देखने के लिए आप बैंगलोर से वीकेंड के दौरान यात्रा कर सकते हैं।

6. मैसूर

मैसूर कर्नाटक का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसे सबसे ज्यादा अपने “द सिटी ऑफ पैलेस” के लिए जाना जाता है। बता दें कि मैसूर देश के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यह अपनी शाही विरासत, जटिल वास्तुकला, इसकी प्रसिद्ध रेशम साड़ियों, योग और चंदन के इतिहास के वजह से देश में काफी प्रसिद्ध है।

7. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो कभी मैसूर के महाराजा का शिकारगाह की जगह था। बाद में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत 1974 में बांदीपुर को एक रिजर्व के रूप में स्थापित किया गया था और अब वन्यजीवों से समृद्ध यह पर्णपाती जंगल एक बेहद लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण बन चुका है।

8. देवबाग

देवबाग कर्नाटक का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो अपने सुंदर नीले पानी, सुंदर पहाड़ों, कैसुरिनास के पेड़ों के साथ मिलकर पर्यटकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। देवबाग की यात्रा करने के बाद इस जगह को कभी भूल नहीं पायेगे। यह एक अद्भुत विदेशी द्वीप है, जहां आप हर तरह का आनंद ले सकते हैं।

Next Story

जुलाई माह में किस वाहन कंपनी का कितना कमाया लाभ

Click Here