1- Glamour बाइक

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपडेटेड Glamour बाइक को लॉन्च किया कर दिया है। वहीं इस बाइक को मार्केट में दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें ड्रम और डिस्क में बेचा जाएगा।

2- कीमत

हीरो ग्लैमर ड्रम वैरिएंट की कीमत 82,348 रुपये और डिस्क वैरिएंट की कीमत 86,348 रुपये है।

3- फीचर्स

हीरो ने अपडेटेड ग्लैमर मोटरसाइकिल के लिए तीन नई कलर स्कीम पेश की हैं - कैंडी ब्लेज़िंग रेड, टेक्नो ब्लू-ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड-ब्लैक। वहीं इस बाइक में 125 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो एयर-कूल्ड है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 10.68 बीएचपी का पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.6 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है।

4- लुक और डिजाइन

मोटरसाइकिल अब चेकर्ड स्ट्राइप्स के साथ अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ आती है। इन बाइकों में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसी विभिन्न जानकारी दिखाता है।