1. नेहरू प्लेनेटेरियम

अगर बच्चे को एस्ट्रोनॉमी के बारे में कुछ सिखाना चाहते हैं तो उन्हें नेहरू तारामंडल लेकर जाएं। यहां बच्चों को स्पेस से लेकर सोलर सिस्‍टम तक कई अहम जानकारी मिलेंगी। यहां बच्चों की फीस सिर्फ 30 रुपए है।

2. नेशनल रेल म्‍यूजियम

बच्‍चों को ट्रेन में सफर करना खूब पसंद होता है। आप उन्हें रेलगाड़ी के इतिहास के बारे में बताने और टॉय ट्रेन में घुमाने के लिए नेशनल रेल म्यूजियम ले जा सकते हैं। यहां बच्चे काफी कुछ सीख सकते हैं।

3. म्‍यूजियम ऑफ इल्‍यूजन

दिल्ली में बच्चों के लिए ये घूमने की नई जगह है. यहां किसी भी उम्र के बच्चे जा सकते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन से लेकर इल्‍यूजन के इतिहास के बारे में जानना हो तो ये शानदार जगह है। यहां बच्चों की फीस 520 रूपए है।

4. वेस्‍ट टू वंडर

बच्चों के लिए ये खूबसूरत जगह है यहां आप उन्हें दुनिया के 7 अजूबे दिखा सकते हैं और उनका इतिहास भी बता सकते हैं। ये सभी वंडर्स स्क्रैप की चीजों से बने हैं। बच्चों को ये जगह खूब पसंद आएगी।

5. गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस

बच्चों के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस भी अच्छी जगह है। यहां हरे लॉन और पत्‍थर की मूर्तियां देखने लायक हैं। यहां बच्चों को 5 सेंसेस को आप महसूस करवा सकते हैं।