1- मॉडर्न डीजल कारें

आज कल की मॉडर्न डीजल कारों में कंपनियों द्वारा लगाए जा रहे फिल्टर किस तरह काम करते है।

2- कारों के फिल्टर

बताया जाता है कि पेट्रोल के मुकाबले डीजल वाहन ज्यादा प्रदूषण करते हैं। वहीं नए मॉडर्न कारों में कंपनी एक खास फिल्टर लगा कर देती है। इस फिल्टर के कारण डीजल वाहनों से प्रदूषण काफी कम हो जाता है।

3- डीपीएफ

डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर को सिर्फ डीजल वाहनों में ही लगाया जाता है। इस फिल्टर का काम वाहन से निकलने वाले प्रदूषित कणों को रोकना होता है।

4- कार्य प्रणाली

डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर को वाहन के एग्जॉस्ट में लगाया जाता है। जब भी किसी वाहन को स्टार्ट किया जाता है तो यह इंजन से निकलने वाले धुए को बाहर की ओर निकलता है।