1- 'जियो एयर फाइबर'
रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो के एयर फाइबर को गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो के एयर फाइबर को गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना आम सभा में आज यहां इसकी घोषणा की। जियो एयर फाइबर, 5जी नेटवर्क और वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायलेस ब्राडबैंड सर्विस देगा।
एक करोड़ से अधिक परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सर्विस, जियो फाइबर से जुड़े हैं। अभी भी लाखों परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना मुश्किलों भरा है। जियो एयर फाइबर इस मुश्किल को आसान करेगी।
जियो एयर फाइब के आने से हर दिन जियो 1.5 लाख नए ग्राहक जोड़ पाएगा।“ जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किलोमीटर तक फैला हुआ है।