1- नई ब्रांड पहचान की पेशकश

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मंगलवार को एक नयी ब्रांड पहचान की पेशकश की। कंपनी 2026 तक दस नए बैटरी आधारित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश करने की तैयारी कर रही है।

2- टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी

टाटा मोटर्स की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग के साथ ईवी की पेशकश बढ़ रही है और ऐसे में ग्राहक एक बेहतरीन अनुभव चाहते हैं।

3- अधिकारी ने बताया

बयान में कहा गया कि कंपनी के इलेक्ट्रिक व्यवसाय के लिए नयी ब्रांड पहचान 'टाटा डॉट ईवी' पेश की गई है, जो इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर बढ़ने के लिए एक सामूहिक पहल की दिशा में उठाया गया कदम है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विपणन, बिक्री और सेवा रणनीति प्रमुख विवेक श्रीवत्स ने कहा कि कंपनी 'टाटा डॉट ईवी' के साथ एक नए युग में प्रवेश कर रही है।

4- इलेक्ट्रिक वाहन

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नयी ब्रांड पहचान स्वच्छ ऊर्जा गतिशीलता समाधानों को अपनाने में तेजी लाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। चार-पहिया ईवी खंड में कंपनी की 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।