1- वॉट्सऐप अपडेट

वॉट्सऐप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर लाता रहता है। अब मेटा, वॉट्सऐप वॉइस और वीडियो कॉल को और सुरक्षित बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। बता दें कंपनी 'प्रोटेक्ट IP एड्रेस' नाम के एक फीचर पर काम कर रही है जो कॉल्स के दौरान आपके फोन के IP एड्रेस को सेफ रखेगा। यानि कॉलर इसे ट्रेस नहीं कर पाएगा।

2- 'प्रोटेक्ट IP एड्रेस

IP एड्रेस की मदद से आपकी लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। इस दिक्कत और यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी इस नए फीचर को ऐप में लाने वाली है।

3- फीचर

फीचर आपको 'कॉल प्राइवेसी सेटिंग' के अंदर दिखेगा। इस फीचर को ऑन करने के बाद आपकी कॉल्स वॉट्सऐप के सर्वर के द्वारा सिक्योर की जाएंगी और इसे ट्रेस करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि इस फीचर को ऑन रखने से कॉल की क्वॉलिटी में कमी आ सकती है क्योकि वॉट्सऐप के सर्वर के माध्यम से एन्क्रिप्शन और रूटिंग प्रोसेस होती है।

4- कैसे करें यूज

इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको वॉट्सऐप सेटिंग में जाना होगा और प्राइवेसी के अंदर कॉल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद यहां आपको 'प्रोटेक्ट IP एड्रेस' का ऑप्शन मिलेगा। अब इसे आपको ऑन कर लेना है।