1- डेटिंग एप

आज के दौर में डेटिंग एप का इस्तेमाल आम बात हो गई है। एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश में या कैजुएल रिलेशनशिप के लिए लोग डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इससे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। बता दें डेटिंग एप यूज करने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसे यूज करते हुए खुद की सेफ्टी भी बहुत जरूरी है।

2- न बताएं एकनम से मिलने का प्लान

अगर डेटिंग एप के जरिए आप किसी से मिलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना जरूरी है। डेटिंग एप पर किसी के साथ मैच मिलने के बाद एकदम से उससे मिलने का प्लान न बनाएं, पहले उस शख्स को जानने का समय लें।

3- करें वीडियो कॉल

अगर आप किसी से मिलने का प्लान बना रहे हैं, तो डेट से पहले एक वीडियो कॉल जरूर करें, इससे आपको समझ आ जाएगा कि फोटो दिख रहा शख्स वहीं इंसान है या नहीं। साथ ही उसकी बातों से और हावभाव से भी आप सामने वाले को जान सकेंगे।

4- पब्लिक प्लेस में मिले, कैब या कार से जाएं

अगर आप किसी शख्स से पहली बार मिलने का प्लान बना रहे हैं, तो हमेशा पब्लिक प्लेस पर ही मिलने का प्लान बनाएं। जैसे- पार्क, कैफे, रेस्टोरेंट आदि जगहें आपके लिए सेफ रहेंगे। मिलने जाने के लिए हमेशा अपनी कैब या कार से ही जाएं। जब तक आपको उस शख्स पर पूरा विश्वास न हो, तब तक आप उसे पिक करने या घर छोड़ने के लिए न कहें।