1- फोनपे
डिजिटल भुगतान सहित फिनटेक सेवायें देने वाली कंपनी फोनपे ने आज अपनी सहयोगी कंपनी वेल्थ ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्टॉक ब्रोकिंग में कदम रखा है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसने शेयर (डॉट) मार्किट के ज़रिए स्टॉक ब्रोकिंग में नई शुरुआत की है। शेयर (डॉट) मार्किट पर डिस्काउंट ब्रोकिंग की सुविधा मिलेगी।