1- मोटापा की समस्या
तेलंगाना के कई ग्रामीण परिवारों के लोगों में मोटापा की समस्या तेजी से बढ़ रही हैं क्योंकि प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर सीमित विकल्पों की तुलना में वे कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान की ओर से हाल में किए गए एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।