1- एसयूवी की मांग
त्योहारी मांग आने और एसयूवी को लेकर ग्राहकों में आकर्षण बने रहने के बीच अगस्त महीने में घरेलू यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री हुई। देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी ने इस दौरान अपनी सर्वाधिक मासिक बिक्री भी दर्ज की।

हिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी पिछले महीने में थोक बिक्री में तगड़ी बढ़ोतरी हासिल की। हालांकि टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में थोक बिक्री में गिरावट आई है।
मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "अगस्त का महीना वाहन उद्योग के लिए बहुत अच्छा रहा। इस दौरान यात्री वाहनों की कुल बिक्री 3,60,897 इकाई की रही जो किसी भी साल की सर्वाधिक मासिक बिक्री है।" इससे पहले सितंबर, 2022 में भारतीय वाहन उद्योग ने 3,55,400 वाहनों की थोक बिक्री की थी।