1- ह्यूमन पैपिलोमावायरस

पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के तीन में से लगभग एक पुरुष जननांग संबंधी कम से कम एक प्रकार के ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ (एचपीवी) संक्रमित है, और पांच में से एक में एक या अधिक लोग उच्च जोखिम वाले एचपीवी प्रकार से संक्रमित हैं।

2- द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल

शोध से पता चलता है कि पुरुषों में अकसर जननांग एचपीवी संक्रमण होता है। इसमें एचपीवी संक्रमण को नियंत्रित करने और पुरुषों तथा महिलाओं-दोनों में संबंधित रोग की घटनाओं को कम करने के प्रयासों में पुरुषों को शामिल करने के महत्व पर जोर दिया गया है।

3- विषाणु संक्रमण

एचपीवी एक विषाणु संक्रमण है, जो आमतौर पर त्वचा या श्लेष्म झिल्ली में वृद्धि (मस्से जैसे उभार) का कारण बनता है। एचपीवी के 100 से अधिक प्रकार हैं।

4- WHO ने बताया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक एचआईवी, हेपेटाइटिस और यौन संचारित संक्रमण कार्यक्रम के निदेशक मेग डोहर्टी ने कहा, ‘‘पुरुषों में जननांग एचपीवी संक्रमण की व्यापकता पर यह वैश्विक अध्ययन पुष्टि करता है कि एचपीवी संक्रमण कितना व्यापक है। उच्च जोखिम वाले एचपीवी प्रकारों के साथ एचपीवी संक्रमण पुरुषों में जननांग पर मस्से जैसे उभार और मुख, लिंग तथा गुदा कैंसर का कारण बन सकता है।