कान्हा राष्ट्रीय पार्क, मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के बालाघाट में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान में से एक है। यहां आप प्रकृति का दीदार करने के साथ ही ट्रैकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। ये स्थान ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है। ये सबसे खतरनाक जगह में से एक है। यहां ट्रैकिंग करना मानो रोमांच से भरपूर होता हैं।

ताडोबा राष्ट्रीय पार्क, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान भी सबसे खतरनाक ट्रेक में शामिल है। ये पार्क खूबसूरत उद्यान और टाइगर रिजर्व के जाना जाता हैं। यहां दूर दूर से लोग ट्रैकिंग का मजा लेने के लिए आते हैं। इस पार्क में आपको वनस्पति, जीव-जंतु, पक्षियों का दीदार काफी करीब से करने को मिल जाएगा। अगर आप नेचर प्रेमी है तो ये जगह आपके लिए बेहद अच्छी हो सकती है। यहां आप ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। ताडोबा राष्ट्रीय पार्क अपने ट्रेकिंग के लिए भी काफी फेमस है।

टाल घाटी ट्रेक, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में स्थित टाल घाटी अपनी को भी ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है। ये सबसे खतरनाक ट्रेक में से एक है। यहां दूर दूर से लोगों का ग्रुप ट्रैकिंग करने के लिए आता है। यहां आने वाला हर इंसान अपने साथ यादों का पिटारा लेकर वापस जाता हैं। आपको बता दें, यहां आपको चीड़, बांस, ऑर्किड और देवदार के पेड़ की सुंदरता देखने को मिलती है। ये अपने ट्रैकिंग के मजे को दुगुना कर देता हैं। यहां ट्रैकिंग करने के बाद ट्रेक के बीच में आप नदियों के पास पहुंचते हैं। जो बेहद रोमांच से भरा नजारा होता है।

नरसिम्हा पर्वत ट्रेक, कर्नाटक

कर्नाटक को अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां एक से एक चीजें घूमने के लिए लोगों को मिल जाती है। साथ ही एडवेंचर प्रेमियों के लिए ये जगह बेहद खास है क्योंकि यहां ट्रैकिंग करने के साथ लोग कई तरह के एडवेंचर का लुफ्त उठा सकते हैं। खास बात ये हैं कि नरसिम्हा पर्वत ट्रेक ट्रैकिंग के लिए सबसे खास माना जाता है ये भारत का सबसे खतरनाक ट्रेक में शामिल है।