1- यात्री वाहनों की थोक बिक्री

घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 3,59,228 इकाई हो गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

2- यूटिलिटी वाहनों की बिक्री

यूटिलिटी वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 1,81,825 इकाई हो गई। यात्री कार की बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 1,20,031 इकाई रह गई, जो पिछले साल समान अवधि में 1,33,477 इकाई थी।

3- वैन की थोक बिक्री

वैन की थोक बिक्री भी 12,236 इकाइयों से घटकर 11,859 इकाई रह गई। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पिछले महीने यात्री वाहनों और तिपहिया वाहनों की अगस्त महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई।

4- आकड़ों के अनुसार

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 64,763 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 38,369 इकाई थी। अगस्त में दोपहिया वाहनों की बिक्री 15,66,594 इकाई रही, जो अगस्त 2022 में 15,57,429 इकाई थी। अग्रवाल ने कहा, ‘‘ दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले के स्तर पर ही रही।’’ अगस्त 2023 में उद्योग जगत में वाणिज्यिक वाहन खंड में भी अच्छी वृद्धि देखी गई।