1- संसद कैफिटेरिया
सांसदों और संसद भवन के कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक नया मोबाइल एप संसद कैफिटेरिया तैयार किया गया है।
सांसदों और संसद भवन के कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक नया मोबाइल एप संसद कैफिटेरिया तैयार किया गया है।
इस एप पर अब ये लोग ऑनलाइन आर्डर देकर संसद की कैंटीन से खाना मंगा सकेंगे।
लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, सक्षम प्राधिकार की मंजूरी से हाल ही में ऑनलाइन भोजन आर्डर करने के लिए मोबाइल एप संसद कैफिटेरिया पेश किया गया है। इस एप के माध्यम से सांसद, संसद भवन के कर्मचारी एवं संसद भवन परिसर में स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मी संसद भवन की कैटरिंग इकाइयों से ऑनलाइन आर्डर देकर खाना मंगा सकते हैं।
‘संसद कैफिटेरिया’ मोबाइल एप भारतीय पर्यटल विकास निगम (आईटीडीसी) ने तैयार किया है। इससे संबंधित परिपत्र के अनुसार, मोबाइल एप संसद कैफिटेरिया का उपयोग करके उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार उपलब्ध सूची से भोजन एवं खाद्य पदार्थ का चयन कर सकते हैं, इसकी मात्रा तय कर सकते हैं और धनराशि का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं।