1- 2023 CB300F

दोपहिया बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ओबीडी-2 ए कम्प्लायन्ट 2023 सीबी300एफ का लॉन्च करने की घोषणा की है जिसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये है।

2- कर सकते है बुकिंग

उपभोक्ता अब अपने नज़दीकी बिगविंग डीलरशिप पर 2023 होंडा सीबी300एफ के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

3- नया मॉडल

नया 2023 मॉडल ओबीडी-2 ए इंजन एवं अन्य आधुनिक तकनीकों के साथ और भी अडवान्स्ड है जो सड़क पर शानदार परफोर्मेन्स और ज़बरदस्त फुर्ती के साथ राइडर के अनुभव को और भी बेहतर बना देगी।

4- फीचर्स

पंची परफोर्मेन्स के लिए इसमें 293 सीसी, ऑयल-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर बीएस4 ओबीडी 2 ए कम्प्लायन्ट पीजीएम एफआई इंजन है, जो 18 के डब्ल्यू की पावर है। सड़कों के कॉर्नर और शहर के ट्रैफिक के बीच आसानी से निकल जाने वाली सीबी300एफ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट स्लिपर क्लच के साथ आती है जिससे गियर शिफ्ट जल्दी से हो जाता है, जो डाउन शिफ्ट के समय पिछले पहिए को उछलने से रोकता है।