1- हेल्दी डाइट

हेल्दी डाइट से मतलब ऐसे फूड्स से है जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व मौजूद हो। संतुलित पोषण के लिए डाइट में हम जिन फूड्स पर तवज्जों देते हैं उनमें फल,सब्जियां,साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल है।

2- लाइफस्टाइल एक्सपर्ट ने बताया

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक अगर रोजाना कुछ फूड्स का सेवन रात को भिगोकर सुबह कर लिया जाए तो बॉडी की सारी कमजोरी दूर हो जाएगी। कुछ अनाज ऐसे हैं अगर उनको रात को भिगो दिया जाए और सुबह उन्हें खा लिया जाए तो पेट की सारी परेशानियां दूर होंगी और बॉडी को एनर्जी भी मिलेगी। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं ऐसे कौन से 4 अनाज हैं जिनका सेवन भिगोकर करने से तुरंत बॉडी को एनर्जी मिलेगी,कमजोरी दूर होगी और बॉडी हेल्दी रहेगी।

3- दालों का सेवन रात में भिगोकर करें

प्रोटीन से भरपूर दालों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। दालों का सेवन अगर रात में पानी में भिगोकर किया जाए तो सेहत को बेहद फायदा होगा। राजमा,मूंग की साबुत दाल,स्प्राउट के तौर पर खाई जाने वाली दालों का सेवन रात में भिगोकर करें। इन दालों में आयरन,जिंक,कैल्शियम होता है जो सेहत के लिए उपयोगी होता है। दालों में विटामिन सी होता है जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और बॉडी का बीमारियों से बचाव करता है।

4- ओट्स का सेवन रात में पानी में भिगोकर करें

ओट्स एक ऐसा अनाज है जो पोषक तत्वों का ख़ज़ाना है। इस अनाज का सेवन अगर पानी में भिगोकर किया जाए तो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचता है। इस फूड्स को भिगोकर खाने से इसमें मौजूद एक्सीलेट पानी में घुल जाता है। एक्सीलेट सेहत को नुकसान पहुंचाता है।