1- अक्टूबर से महंगे होगी KIA
वाहन कंपनी किआ इंडिया ने अपने सेल्टोस और कैरेंस मॉडल के दाम आगामी एक अक्टूबर से दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।
वाहन कंपनी किआ इंडिया ने अपने सेल्टोस और कैरेंस मॉडल के दाम आगामी एक अक्टूबर से दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।
कि कंपनी ने कहा है कि वह अपने प्रवेश स्तर के मॉडल सोनेट का दाम नहीं बढ़ाएगी। किआ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख हरदीप एस बरार ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि हम एक अक्टूबर से सेल्टोस और कैरेंस के दाम करीब दो प्रतिशत तक बढ़ाने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में अपने वाहनों को रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) के अनुरूप अद्यतन करते हुए कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि की थी। किआ इंडिया भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक मॉडल ईवी 6 की भी बिक्री करती है।