1- भारत में टेस्ला

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Teslaभारत में अपने वाहनों को लॉन्च करने की तैयारियां कर रही है। हाल ही में टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने पुणे में किराये पर जगह लेकर वहां ऑफिस बनाया है।

2- नई दिल्ली में हुई बैठक

नई दिल्ली में हुई हाल की बैठकों में, टेस्ला ने अपने "पावरवॉल" के साथ देश की बैटरी भंडारण क्षमताओं का समर्थन करने का प्रस्ताव रखा। पावरवॉल एक ऐसी प्रणाली जो रात में या आउटेज के दौरान इस्तेमाल के लिए सोलर पैनलों या ग्रिड से बिजली स्टोर कर सकती है।

3- इंसेंटिव की मांग

टेस्ला ने बैटरी स्टोरेज फैक्ट्री स्थापित करने के लिए कई इंसेंटिव की मांग की है। लेकिन भारतीय अधिकारियों ने बताया कि ये उपलब्ध नहीं होंगे। एक सूत्र ने कहा। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ऐसे उत्पाद खरीदने वालों को सब्सिडी देकर कंपनी के लिए एक निष्पक्ष व्यवसाय मॉडल बनाने में मदद कर सकती है।