1- टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का लक्ष्य 2030 तक भारत में आठ बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) पेश करने का है।

2- वरिष्ठ कार्यकारी ने बताया

कंपनी फिलहाल में देश में एक इलेक्ट्रिक मॉडल ‘जगुआर आई-पेस’ बेचती है। जेएलआर के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) लेनार्ड होर्निक ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कंपनी अगले साल से भारतीय बाजार के लिए रेंज रोवर बीईवी का ऑर्डर लेना शुरू कर देगी।

3- 2025 में शुरू होने की उम्मीद

इसकी आपूर्ति 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हम दशक के अंत तक भारत में कम से कम आठ बीईवी पेश करने की योजना बना रहे हैं।’’ टाटा मोटर्स के पूर्ण स्वामित्व वाली ब्रिटिश वाहन कंपनी का लक्ष्य 2039 तक वैश्विक स्तर पर शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला कारोबार बनने का है।

4- भारत बाजार

भारतीय बाजार को वाहन कंपनी के लिए ‘बड़ी रणनीतिक प्राथमिकता’ बताते हुए होर्निक ने कहा कि जब इलेक्ट्रिक परिवहन की ओर बदलाव की बात आती है, तो देश सही दिशा में है।