1- दिल का दौरा

दिन प्रतिदिन के घरेलू कामकाज समेत छोटी-छोटी अन्य आकस्मिक गतिविधियों से दिल का दौरा, स्ट्रोक और यहां तक ​​कि समय से पहले मौत का खतरा भी कम हो जाता है। ‘द लांसेट पब्लिक हेल्थ’ के शोध के आधार पर यह दावा किया गया है। हालांकि, दैनिक गतिविधि की अवधि और तीव्रता भी मायने रखती है।

2-अध्ययन

सिडनी विश्वविद्यालय के नेतृत्व में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की शोध टीम ने अध्ययन के दौरान लगभग आठ साल तक ब्रिटेन के 25,000 से अधिक वयस्कों पर नजर रखी। अध्ययन के वरिष्ठ लेखक इमैनुअल स्टैमाटाकिस ने कहा, सीढ़ियां चढ़ने से लेकर तेजी से फर्श साफ करने तक, हाल के वर्षों में हम यह समझे हैं कि यह केवल संरचनात्मक व्यायाम नहीं है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि हम इस बारे में बहुत कम जानते हैं कि छोटी-छोटी अवधि की आकस्मिक गतिविधि हमें कैसे स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है।सिडनी विश्वविद्यालय के नेतृत्व में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की शोध टीम ने अध्ययन के दौरान लगभग आठ साल तक ब्रिटेन के 25,000 से अधिक वयस्कों पर नजर रखी। अध्ययन के वरिष्ठ लेखक इमैनुअल स्टैमाटाकिस ने कहा, सीढ़ियां चढ़ने से लेकर तेजी से फर्श साफ करने तक, हाल के वर्षों में हम यह समझे हैं कि यह केवल संरचनात्मक व्यायाम नहीं है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि हम इस बारे में बहुत कम जानते हैं कि छोटी-छोटी अवधि की आकस्मिक गतिविधि हमें कैसे स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है।

3- शारीरिक गतिविधि

शोधकर्ताओं ने ब्रिटिश बायोबैंक और मशीन लर्निंग से डेटा का उपयोग किया और उनकी सात-दिवसीय आकस्मिक शारीरिक गतिविधि के पैटर्न का विश्लेषण किया जिसमें 10 सेकंड तक की गतिविधि को भी शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने इन शारीरिक गतिविधि के सूक्ष्म पैटर्न की प्रतिभागियों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से तुलना की।

4- मैथ्यू अहमदी ने कहा

सिडनी में पोस्टडॉक्टोरल रिसर्च फेलो मैथ्यू अहमदी ने कहा, ‘‘दैनिक जीवन की गतिविधियों के माध्यम से मध्यम से मजबूत गतिविधि की छोटी-छोटी अवधि सुनिश्चित करने का विचार शारीरिक गतिविधि को उन लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाता है जो संरचनात्मक व्यायाम में भाग लेने के इच्छुक या असमर्थ हैं।’’ लेकिन उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों की अवधि और तीव्रता भी मायने रखती है।