1- वाहनों से निकलने वाले धुआ
दिल्ली की हवा में, विशेष रूप से सड़कों के किनारे के वातावरण में नैनोकण का खतरनाक स्तर पाया गया है, जिसका सीधा संबंध वाहनों से निकलने वाले धुएं से है और इससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। एक अध्ययन से यह जानकारी मिली। नैनोकण, बेहद सूक्ष्म कण होते हैं, जिनका व्यास अक्सर 10 से 1000 नैनोमीटर (एनएम) के बीच होता है। ये कण पीएम 2.5 0 या पीएम 10 की तुलना में बहुत छोटे आकार के होने के कारण मानव स्वास्थ्य के लिए अधिक खतरनाक हैं।