ऑडियो-विजुअल कंटेट
यह ऐप ऑडियो-विजुअल कंटेंट तक पहुंच प्रदान करने के साथ सामुदायिक निर्माण की गतिविधियों में शामिल है। इस ऐप से समान विचार रखने वाले और उन्हें शेयर करने वाले लोगों से बातचीत कर सकते हैं।
यह ऐप ऑडियो-विजुअल कंटेंट तक पहुंच प्रदान करने के साथ सामुदायिक निर्माण की गतिविधियों में शामिल है। इस ऐप से समान विचार रखने वाले और उन्हें शेयर करने वाले लोगों से बातचीत कर सकते हैं।
टेस्टिंग के दौरान ही इस ऐप ने महीने दर महीने 10 से 15 प्रतिशत की दर से विकास किया है। इससे व्यापक नज़रिए के साथ सार्थक बातचीत को बढ़ावा मिल रहा है।
ऐप देश के सामने ज्वलंत मुद्दों पर भारत के पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ शुरू की गई बातचीत और सभी की सार्थक भागीदारी से संपूर्ण इकोसिस्टम बनाने के मुद्दे पर अपनी रोशनी बिखेरने के लिए तैयार है। पद्म पुरस्कार विजेता असल जिंदगी में सच्चे अर्थों में लोगों को प्रभावित करते हैं। उन्हें इस ऐप के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार पेश करने के लिए सोशल मीडिया का आदर्श मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्हें लिविंग लीजेंड और प्रेरणा देने वाले रोल मॉडल के रूप में सम्मान प्राप्त है। उनकी शोहरत और प्रतिष्ठा उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के इतिहास का प्रमाण है।
यह ऐप यूजरों को पद्म पुरस्कार विजेताओं के उल्लेखनीय जीवन और समाज पर उनके अमिट प्रभाव के शानदार सफर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है। यह ऐप पद्म पुरस्कार विजेताओं और महात्मा गांधी के सिद्धांतो की उत्कृष्टता और समाजसेवा के उनके कार्यों का एक जीता-जागता प्रमाण है। यह ऐप हम सभी को अपने देश के गुमनाम नायकों की पहचान करने और उनके कार्यों की सराहना करने के लिए प्रेरित करता है।