50 घंटों तक का कंटिन्यू प्लेबैक

आपको इस हेडफोन में 50 घंटों तक का कंटिन्यू प्लेबैक टाइम मिलेगा। इसके साथ ही आपको डिटैचेबल वाइजर भी मिलता है, इससे एयर को प्यूरिफाई करने में मदद मिलती है।

Dyson Zone की कीमत

कंपनी ने इस हेडफोन को दो वेरिएंट्स- Dyson Zone और Dyson Zone Absolute+ में लॉन्च किया है। हेडफोन की कीमत 59900 और 64900 रुपए रखी गई है।

दो कलर में उपल्ब्ध

इसका बेस वेरिएंट दो कलर- अल्ट्रा ब्लू और पर्शियन ब्लू में आता है। वहीं Absolute+ एडिशन को आप ब्राइट कॉपर और पर्शियन ब्लू में खरीद सकते हैं। इन्हें आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Dyson.in और Dyson Demo स्टोर से खरीद सकेंगे।

हेडफोन्स के संभावित फीचर्स

Dyson Zone ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह चार्जिंग के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी-सी पोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 2600 एमएएच की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। जो 50 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक उपलब्ध कराता है।