1- दावा

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, एक नए सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि करीब 90 प्रतिशत भारतीय देश में मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्याओं के लिए आधुनिक जीवनशैली को जिम्मेदार मानते हैं।

2- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। अखिल भारतीय स्तर पर यह सर्वेक्षण स्थान आधारित नेटवर्क ‘पब्लिक ऐप’ के माध्यम से किया गया है। इसमें, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर बातचीत में शामिल होने की लोगों की बढ़ती रूचि का भी उल्लेख किया गया है।

3- सर्वेक्षण

सर्वेक्षण में शामिल किये गए 55 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि वे दोस्तों और परिवार के साथ मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर खुलकर चर्चा करने से सहज महसूस करते हैं। सर्वेक्षण में 4.5 लाख से अधिक लोगों को शामिल किया गया। सर्वेक्षण के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्याओं के लिए तेज गति वाली जीवनशैली को जिम्मेदार ठहराने वाले लोगों की संख्या कामकाज एवं जीवन के बीच संतुलन और तनाव प्रबंधन को रेखांकित करती है।

4- सर्वेक्षण में कहा गया

55 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इस पर बातचीत के इच्छुक हैं, जिससे यह पता चलता है कि लोगों की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। केवल 11 प्रतिशत लोग सरकार की चौबीसों घंटे उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन ‘किरन’ से अवगत हैं, जिससे पता चलता है कि इसका प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है।