1- वाहनों की बिक्री
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ देश में वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल आया है। सितंबर माह में देशभर में वाहन बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने सोमवार को बताया कि कुल मिलाकर सितंबर में वाहनों के पंजीकरण का आंकड़ा 18,82,071 इकाई पर पहुंच गया। सितंबर, 2022 में यह 15,63,735 इकाई रहा था।