1- नई कार

भारत देश में नई कार खरीदना हर किसी का सपना होता हैं। कई बार लोग कार तो खरीद लेते हैं और कई कई महीनों तक कार सीट की पन्नी तक नहीं हटाते है। उनका मानना होता हैं कि इससे कार नए जैसी रहेगी। आज हम आपको कुछ टिप्स भी दे रहे हैं। जिससे आप की बार सालों नए जैसी रहेगी और उस की कीमत पर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

2- रिकॉर्ड को संभालें

अगर आप अपनी कार को बेच रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें, सर्विसिंग और देखरेख के सारे कागजात संभल कर रखें। ऐसा करने से आपको यह फायदा होगा कि कार खरीदने वाले को समझ आएगा कि आपने कार का अच्छे से ध्यान रखा है।

3- कम चली कार

कार को साल में 10,000 किलोमीटर से कम चलानी चाहिए, ज्यादा चलाने से कार की स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है।

4- असली पार्ट ही लगवाएं

कार को चलाने पर कई बार कुछ पार्ट्स खराब हो जाते हैं। जब भी ऐसा हो तो ध्यान रखें कि कार में सस्ते या नकली पार्ट बिल्कुल नहीं लगवाएं।