1- honor
मोबाइल फोन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच स्मार्टफोन कंपनी ऑनर ने त्योहारी मौसम के मद्देनजर अपने उत्पादों की कीमतों में डिस्काउंट देने का फैसला किया है और इसके तहत ऑनर 90 को 26 हजार 999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार आठ अक्टूबर से ऑनर 90 स्टोरों पर विशेष फेस्टिव डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो जाएगा। एसबीआई क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, और क्रेडिट कार्ड ईएमआई यूज़र्स को 8जीबी,256जीबी वैरिएंट 26,999 रुपये और 12जीबी,512जीबी वैरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा।
बंडल डील के अंतर्गत यूज़र्स को 699 रु. का टाईप सी चार्जर बिल्कुल मुफ्त मिलेगा, जो किसी भी डिवाईस के साथ उपयोग किया जा सकेगा।
इसमें वीडियो के लिए एआई टेक है, जिसमें सीन रिकग्निशन, एआई वीलॉग असिस्टैंट, और एआई नॉईज़ रिडक्शन मिलता है। ऑनर 90 में क्वालकोम स्नैपड्रैगन 7 जेन 2 एक्सेलरेटेड एडिशन 5जी प्लेटफॉर्म है जबकि लंबे समय तक चलते रहने के लिए इसमें 5000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी लगी है।