1- रिपोर्ट
भारतीय कंपनी जगत का राजस्व जुलाई-सितंबर तिमाही में 8 से 10 प्रतिशत बढ़ने के साथ ही उनका परिचालन लाभ मार्जिन भी बेहतर होने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर तिमाही बीती चार तिमाहियों में पहली बार राजस्व वृद्धि हासिल करने की स्थिति में रहेगी। इस तेजी में वाहन, निर्माण एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्रों की कंपनियों की अहम भूमिका रहने का अनुमान है।