1- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने भारत में पहली बार विशेषीकृत ‘रेफरेंस’ पेट्रोल, डीजल का उत्पादन शुरू किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ‘रेफरेंस’ पेट्रोल, डीजल का उपयोग वाहन परीक्षण में किया जाता है। उच्च विशिष्टता वाला ये ईंधन वाहन विनिर्माताओं और इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया जैसी परीक्षण एजेंसियों के परीक्षण के लिए काफी महत्वपूर्ण है।