1- दोपहिया वाहन
पहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज एडवेंचर टूरर ‘एक्सएल750 ट्रांसेल्प’ नयी मोटरसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी गुरूग्राम एक एक्स शोरूम आमंत्रण मूल्य 1099990 रुपये है।

यह मोटरसाइकिल जापान से सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट-अप) रूट के ज़रिए भारत पहुंचेगी और इसे एक्सक्लुज़िव रूप से प्रीमियम बिगविंग टॉप लाईन डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। कंपनी ने कहा कि इसकी पहली 100 मोटरसाइकिलों की बुकिंग आज से शुरू हो गयी है और नवंबर में इसकी डिलीवरी दी जायेगी। यह दो कलर रॉस व्हाईट और मैट बैलिस्टिक ब्लैक में आती है।
गुरूग्राम, मुंबई, बेंगलुरू, इंदौर, कोच्चि, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में एचएमएसआई के बिगविंग टॉपलाईन डीलरशिप पर पहले 100 उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। उसने कहा कि एक्सएल750 ट्रांसेल्प कंपनी के नए 755 सीसी लिक्विड कूल्ड 270 डिग्री क्रैंक इन-लाईन टू-सिलिंडर इंजन के साथ आती है।