1- रैपिड रक्त जांच
अब एक आसान और रैपिड रक्त जांच की मदद से बच्चों में तपेदिक (टीबी) का सटीक तरीके से पता लगाया जा सकेगा। भारत सहित पांच देशों में किए गए एक अध्ययन के निष्कर्षों से इसका खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, हर साल दुनियाभर में करीब 2,40,000 बच्चों की तपेदिक से मौत होती है।