1- Odd Even Rule

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से Odd Even Rule को लागू करने का फैसला लिया है. अगले हफ्ते 13 नवंबर से 20 नवंबर तक दिल्ली में ऑड-ईवन रूल जारी रहेगा, इस नियम के तहत दिल्ली रजिस्टर वाहनों पर ही नहीं बाहर से आने वाले वाहनों पर भी ये नियम लागू होगा.

2- इलेक्ट्रिक वाहन

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक वाहन है तो आपको Odd-Even Rule को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप बेफिक्र होकर घर से इलेक्ट्रिक वाहन लेकर निकल सकते हैं. प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रमोट कर रही है, ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन तुरुप का इक्का साबित होंगे।

3- पब्लिक ट्रांसपोर्ट

आप भी अगर डेली ऑफिस जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. Delhi Odd Even Rule के दौरान मेट्रो, बस और टैक्सी को इस नियम से बाहर रखा गया है. ऑड-ईवन के दौरान आम जनता को सफर के दौरान किसी भी तरह से परेशानी न हो इसके लिए सरकार एक तरफ बसों की संख्या तो वहीं दूसरी तरफ मेट्रो की भी फ्रीक्वेसी को बढ़ाएगी।