1- सर्दी का मौसम
हल्की ठंड के साथ सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता जा रहा है वैसे-वैसे ही हमारी लाइफस्टाइल में बदलाव होने लगे हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही हमारी इम्युनिटी भी कमजोर होने लगती है। खासकर सर्दियों में कमजोर इम्युनिटी की वजह से लोग अक्सर सर्दी और फ्लू का शिकार हो जाते हैं। इस सीजन में कई ऐसी सब्जियां मिलती हैं, जो सेहत को काफी फायदा पहुंचाती है। गाजर और चुकंदर इन्हीं में से एक है।