1-सर्दियों का मौसम

सर्दियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। लोग इस मौसम के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस मौसम में तरह-तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं में से एक है हरी मटर। इससे कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती हैं। हरी मटर की सब्जी, पराठा आदि स्वाद से भरपूर होते हैं। तो चलिए आज हम आपको इसे खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2- पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए कारगर

हरी मटर फाइबर से भरपूर होती है, जो आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाती है। अगर आप सर्दियों में रोजाना हरी मटर खाते हैं, तो आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। जिससे सूजन और पेट की अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

3- आयरन का समृद्ध स्रोत

शरीर में आयरन की कमी से थकान, कमजोरी और कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आप हरी मटर से बनी डिशेज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह शाकाहारियों के लिए आयरन का अच्छा स्रोत हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है।

4- वजन कम करने में मददगार

सर्दियों में वजन कम करना काफी मुश्किल लगता है। ऐसे में आप हरी मटर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। बता दें इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा हरी मटर में आयरन, फोलेट, विटामिन ए, फॉस्फोरस भी होते हैं। जो मांसपेशियों की ताकत को बढ़ावा देते हैं।