1- नया वाहन
त्योहारों पर हर कोई वाहन खरीदना चाहता है। क्योंकि की इन दिनों कंपनियां नए-नए ऑफर्स निकालती है। अगर आप भी इस दिवाली कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे है तो इन बातों को आप को ध्यान रख कर बेहतर डील कर सकते है।

कभी भी किसी कार को खरीदने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हमेशा पहले टेस्ट ड्राइव करें। इससे आपको कार के बारे में सही और पूरी जानकारी मिल जाती है।
कोई भी वाहन खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कार के हर एक फीचर की सही और पूरी जानकारी लें। अगर आपको फीचर्स की जानकारी नहीं है, तो आप टेस्ट ड्राइव के समय शोरूम के एग्जीक्यूटिव से भी पूछ सकते हैं।
जब भी कोई कार खरीदने का मन बनाएं, तो हमेशा उस सेगमेंट की अन्य कारों पर भी विचार करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई कार आपको पसंद आती है, लेकिन उसपर वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा है। या फिर उस कार पर आपको कोशिश करने के बाद भी बेहतर डील नहीं मिल पा रही है तो ऐसे में दूसरे विकल्प को खरीदा जा सकता है।