1- थका-थका महसूस करना

रात में पूरी नींद लेने के बाद भी आप थका-थका महसूस करते है तो यह सेहत के लिए अच्छी खबर तो बिल्कुल नहीं है। हम कितनी एनर्जी से काम कर पाएंगे यह हमारी डाइट पर निर्भर करता है।

2- विटामिन बी12

विटामिन बी12 एनर्जी प्रोडक्शन और रेड ब्लड सेल्स की सेहत के लिए जरूरी हैं। शरीर में इसकी कमी होने पर हमे थकावट महसूस हो सकती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको मांस, मछली, अंडे और मिल्क प्रोडक्ट खाने चाहिए।

3- विटामिन डी

विटामिन डी ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। इसकी कमी होने पर थकान और मांसपेशियों की कमजोरी हो सकती है। धूप में समय बिताकर, फैटी फिळ जैसे साल्मन और मैकेरल, फोर्टिफाइड फूड का सेवन करके आप विटामिन डी की कमी दूर कर सकते हैं।

4- आयरन

आयरन शरीर के लिए एक बेहद जरूरी विटमिन है। जो शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। शरीर में इसकी कमी होने पर एनीमिया थकान जैसी परेशानियां हो सकती है। इसके लिए आप आयरन रिच फूड आइटम्स जैसे रेड मीट, बीन्स, दाल, पालक और फोर्टिफाइड अनाज का सेवन करें।