1- डीपफेक तकनीक

पहले रश्मिका मंदाना कटरीना कैफ और फिर काजोल। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक से तैयार तीनों अभिनेत्रियों के फर्जी वीडियो ने पिछले दिनों तहलका मचा दिया था। इस विवाद ने डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग रोकने और फर्जी वीडियो की पहचान के लिए बेहतर प्रौद्योगिकी विकसित करने की जरूरत को नये सिरे से उजागर किया है।

2- कुछ सलाह

डीपफेक का पता लगाने के लिए कई टूल और उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे कि चेहरे के हावभाव, त्वचा की रंगत और प्रकाश व्यवस्था में विसंगतियों की पहचान करना। हालांकि, डीपफेक तेजी से परिष्कृत होते जा रहे हैं, जिससे उन्हें पहचानना अधिक कठिन हो गया है। उन संकेतों पर ध्यान दें, जो यह अंदाजा देते हैं कि सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो एआई-जनित नकली तस्वीरें या वीडियो हो सकते हैं।

3- डीपफेक वीडियो क्या होते हैं?

डीपफेक वीडियो सिंथेटिक मीडिया होते हैं, जिनमें मौजूद किसी व्यक्ति की तस्वीर या वीडियो को अन्य व्यक्ति की तस्वीर और वीडियो से बदल दिया जाता है। हालांकि, डीपफेक तकनीक कई वर्षों से मौजूद है, लेकिन हाल में यह तेजी से परिष्कृत और सुलभ हो गई है, जिससे इसके दुरुपयोग को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

4- सूचना के स्रोत को पहचानें

गलत सूचना कहां से आई? इसे किसने पोस्ट किया? उसकी विश्वसनीयता कितनी है? जानकारी सत्यापित करें। तथ्यों की जांच करें और देखें कि क्या दावे का समर्थन करने के लिए कोई सबूत है। अगर आपको दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिल पाता है, तो संभवतः यह सूचना सही नहीं है। एक बार जब आप सत्यापित कर लें कि कोई सामग्री गलत है, तो स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से बताएं कि यह गलत क्यों है।