1- घरेलू वाणिज्यिक वाहन

घरेलू वाणिज्यिक वाहन उद्योग की बिक्री चालू वित्त वर्ष में 2018-19 के उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। वीई कमर्शियल वेहिकल्स (वीईसीवी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद अग्रवाल ने सोमवार को यह बात कही।

2- अधिाकरियों ने कहा

कि अगले कुछ साल के दौरान वाणिज्यिक वाहन उद्योग की वृद्धि कुल अर्थव्यवस्था की वृद्धि के साथ चलेगी। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) में हेवी ड्यूटी ट्रक खंड में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अग्रवाल ने यहां एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, ''हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल उद्योग या तो शिखर के बहुत करीब होगा या यह वित्त वर्ष 2018-19 के उच्चस्तर को भी पार कर सकता है।

3- अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर को पार

अगले कुछ वर्षों में इस वृद्धि के कुछ बुनियादी कारण हैं। अगर हम अर्थव्यवस्था को देखें, तो फिलहाल हम अब लगभग 4,000 अरब डॉलर के आंकड़े पर हैं और जिस तरह से यह आगे बढ़ रही है, यह 5,000 से 7,000 अरब डॉलर तक पहुंचने वाली है।