1- गलत लाइफस्टाइल

आज कल के गलत लाइफस्टाइल के चलते कब्ज की परेशानी होना एक आम बात हो गई है। जिस कारण पेट सही से साफ नहीं हो पाता है। ऐसे में पूरा दिन खराब हो जाता है काम में भी मन नहीं लगता है। अगर आपको भी यह परेशानी है तो इसके लिए आपको अपना लाइफस्टाइल को बदलना होगा। साथ ही खाने-पीने की आदतें भी चेंज करनी होगी. आइए जानते हैं कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए हमें कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

2- फाइबर युक्त डाइट

फाइबर वाले फूड्स इसके लिए बेहद फायदेमंद होते है। यह आपके डाइजेशन को अच्छा रखने में मदद करते है। कब्ज और गैस जैसी परेशानियों के लिए फाइबर युक्त फूड्स बेहद फायदेमंद होते है।

3- दही

दही की तासीर ठंडी होती है। इसके साथ ही दही हमारे पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या तभी दूर होगी जब हमारे पेट में गुड बैक्टीरीयाज आ जाएं. इस मिल्क प्रोडक्ट में प्रोबायोटिक पाया जाता है जो डाइजेशन में मदद करता है. जिन लोगों का पाचन तंत्र सही नहीं रहता उन्हें दही जरूर खानी चाहिए।

4- त्रिफला

त्रिफला को आयुर्वेद का खजाना माना जाता है इसको तैयार करने में आंवला, बहेड़ा और हरड़ का इस्तेमाल होता है. रात को सोने पहले गर्म पानी में त्रिफला की गोली मिलाकर पी जाएं तो सुबह पेट साफ करने में दिक्कत नहीं होगी।