1- Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड
Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) तमिलनाडु में हाइड्रोजन संसाधन केंद्र स्थापित करने और विभिन्न अन्य पहल पर 6,180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की। इससे पहले Hyundai ने 2023 से 2032 के दौरान 10 साल में इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण, चार्जिंग बुनियादी ढांचे और कौशल विकास में अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी।