E-Ink Prism टेक्नोलॉजी-

इंफिनिक्स ने शो में E-Ink Prism टेक्नोलॉजी को पेश किया है। इस टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी का दावा है कि फोन के बैक पैनल का कलर बदला जा सकता है।

Extreme-Temp बैटरी कॉन्सेप्ट-

कंपनी ने इस शो में Extreme-Temp बैटरी कॉन्सेप्ट के भी पेश किया है। Extreme-Temp बैटरी के साथ बहुत ज्यादा हॉट एंड कोल्ड कंडीशन में डिवाइस को लेकर फ्रिजिंग की परेशानी नहीं आएगी।

Air Charge-

इंफिनिक्स ने Air Charge को शोकेस किया है। इस प्रोडक्ट के साथ 20cm और 60 डिग्री के एंगल तक पर डिवाइसेज़ को चार्ज किया जा सकेगा। यूजर अपने डिवाइस को बिना केबल के ही चार्ज कर सकते हैं। इस तरीके में टेक्नोलॉजी 7.5W की पावर डिलीवर करती है।