1- Rabbit

Rabbit सांता मोनिका की स्टार्टअप कंपनी है। Rabbit ने अमेरिका के वेगास में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में अपने एआई प्रोडक्ट एआई असिस्टेंट रैबिट R1 को मार्केट में उतारने की घोषणा की है।

2-Rabbit R1

Rabbit R1 AI-पावर्ड डिवाइस है, जिसमें 2.88 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है, साथ ही यह मीडियाटेक प्रोसेसर पर चलता है। यह AI असिस्टेंट कई तरह के काम कर सकता है, किराने का सामान ऑर्डर करना और मैसेज भेजना आदि शामिल है।

3- Rabbit OS

Rabbit R1 रैबिट ओएस पर चलता है। दिलचस्प बात यह है कि रैबिट आर1 एक 'बड़े एक्शन मॉडल' पर आधारित है और इसमें यूजर्स के इरादे और व्यवहार को आंकने की क्षमता है।

4- कीमत

Rabbit R1 की कीमत $199 जोकि भारतीय रुपयों के अनुसार करीब 16,000 रुपये होते है और इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट rabbit.tech से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।