1- कड़ाके की ठंड
इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं। यह मौसम हृ़दय और मधुमेह रोगियों के लिए काफी घातक है।
इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं। यह मौसम हृ़दय और मधुमेह रोगियों के लिए काफी घातक है।
विशेषज्ञ परामर्श के साथ विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। बरेली के जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेई के अनुसार कोई व्यक्ति पहले से ही हृदय रोग से ग्रसित है उस व्यक्ति को ठंड में और ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। ठंड में हृदय की आर्टरी सिकुड़ जाती है। इस वजह से रक्त का प्रवाह कम हो जाता है।
सांस लेने में तकलीफ होना, खसीने में जलन और दर्द होना, सीने में दबाव महसूस करना, पैर, टखने और तलवों में सूजन होना, दिल की बीमारी है तो इन लक्षणों पर डॉक्टर से राय लें।
शरीर को ठंडा होने से बचाएं और गर्म रखें। पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, खाना गर्म खाएं और पानी भी गर्म पीयें, गीले कपड़े बिल्कुल भी न पहनें, ठंड ज्यादा लगने पर तुरंत शरीर को गर्म करें, जाड़ों में प्यास नहीं लगती, इससे शरीर में पानी की कमी रहती है। इसलिए नियमित तौर पर पानी पीते रहें।