ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन ने 22 साल की उम्र में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है।
अनुष्का सेन अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली और होनहार अभिनेत्रियों में से एक हैं।
कम उम्र में अपनी अभिनय प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने वाली अनुष्का ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है।
इतने कम उम्र में इस आइकॉनिक मंच पर कदम रखना उनकी ग्लोबल पहचान को और मजबूती देता है।
रेड कार्पेट पर अनुष्का सेन वाइन कलर के काउचर गाउन में शाही अंदाज में नजर आ रही हैं।
उनके इस लुक को खास बनाती हैं दो दिल छू लेने वाली भावनाएं, जो भारत और कोरिया के सांस्कृतिक मेल को खूबसूरती से दर्शाती हैं।
एक तस्वीर में अनुष्का सेन हाथ जोड़कर नमस्ते करती नजर आती हैं, जो भारतीय परंपरा, गर्मजोशी, विनम्रता और आभार का प्रतीक है।
वहीं, दूसरी तस्वीर में वह कोरियाई पॉप कल्चर का फेमस 'हार्ट पोज' बनाते हुए दिखती हैं, जो स्नेह और पॉजिटिविटी का इजहार करता है।